सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे कार्यक्रम का माहौल उल्लासमय बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ. संजय कुमार जैन, चेयरमैन एमपी फ़ार्मेसी काउंसिल, भोपाल उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी कि माननीय कुलाधिपति श्रीमती प्रीति पटेल एवं प्रो-चांसलर डॉ. अजीत सिंह पटेल ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अपने उद्बोधन में कुलाधिपति प्रीति पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही उन्हें ऊँचाइयों तक ले जाएगी। वहीं, अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व और उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

अतिथियों ने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यहाँ के विद्यार्थी न केवल अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए कई अतिरिक्त गतिविधियाँ चलती हैं। प्लेसमेंट के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम होते हैं, उद्योग से जुड़े ट्रेनिंग सेशन के साथ साथ प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग भी होती है, उच्च शिक्षित फैकल्टी मेंबर जो छात्रों के भविष्य को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूनिवर्सिटी में आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब हैं एवं शोध के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध हैं जो छात्रों के विकास में सहायक होती हैं।  कार्यक्रम का समापन नए विद्यार्थियों के स्वागत और प्रोत्साहन के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव किया।

#मध्यांचलयूनिवर्सिटी #ओरिएंटेशन #शिक्षा #भोपाल #विद्यार्थी