सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha) एनिमेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे समीकरण बदल दिए हैं। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। खास बात यह है कि यह मूवी बिना किसी बड़े प्रमोशन और स्टारकास्ट के रिलीज हुई थी, लेकिन केवल अपनी दमदार कहानी और विजुअल्स के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही।
होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 29वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से ज्यादा रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने कई बड़े स्टारर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि लगातार चार हफ्ते गुजर जाने के बाद भी शो हाउसफुल जा रहे हैं।
अगस्त महीने में रिलीज हुई वॉर 2 और कूली जैसी चर्चित फिल्मों के बीच भी महावतार नरसिम्हा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की मजबूत पटकथा, एनिमेशन क्वालिटी और डायलॉग्स ने दर्शकों को जोड़ने का काम किया है।
लगातार बढ़ते कलेक्शन के साथ यह एनिमेटेड फिल्म अब ब्लॉकबस्टर कैटेगरी में शामिल होती नजर आ रही है। महावतार नरसिम्हा का यह सफर बताता है कि अच्छी कंटेंट वाली फिल्में बिना किसी बड़े नाम के भी दर्शकों का दिल जीत सकती हैं।
#महावतारनरसिम्हा #MahavatarNarsimha #BoxOfficeCollection #HindiCinema #AnimatedMovie