सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच संपर्क हुआ है। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण हाल ही में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारत ने इस प्राकृतिक आपदा के बीच पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में सूचित किया और उन्हें सावधानी बरतने के लिए आगाह किया।

हालाँकि सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित है, फिर भी भारत ने मानवीय दृष्टिकोण से पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क साधा। यह कदम ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहली सकारात्मक पहल माना जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को संभावित खतरे के बारे में जानकारी देते हुए बाढ़ से बचाव के उपाय सुझाए।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से यह संकेत मिलता है कि गंभीर प्राकृतिक आपदा की स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग संभव है। यह मानवीय पहल राजनीतिक और सैन्य तनाव के बावजूद दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण संदेश देती है।

हालांकि हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से भारत को परमाणु हमले की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इस घटना ने यह दिखा दिया कि मानवीय दृष्टिकोण किसी भी कूटनीतिक तनाव से ऊपर होता है।

इस संपर्क के माध्यम से पाकिस्तान के अधिकारी अब तवी नदी के आसपास के इलाकों में बचाव कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस घटना को दोनों देशों के बीच मानवीय सहयोग और आपसी जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

#ऑपरेशनसिंदूर #भारत #पाकिस्तान #बाढ़ #तवी नदी #मानवीयसहयोग