सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत ने 2जी से 5जी तक एक लंबा सफर तय किया है। जब देश 2जी नेटवर्क के लिए संघर्ष कर रहा था, आज भारत के सभी जिलों में 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि 1जीबी डेटा की कीमत अब एक कप चाय से भी कम है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने मेड इन इंडिया 4जी स्टैक लॉन्च किया है और अब यह क्षमता रखने वाले दुनिया के पांच देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम और 5जी मार्केट है, और यह समय निवेश, नवाचार और निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त है।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत की दूरसंचार क्रांति चार ‘डी’ – डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल फर्स्ट और डिलीवरी – पर आधारित है। 2014 में 1जीबी डेटा की कीमत ₹287 थी, जबकि अब यह केवल ₹9.11 है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2025 में 150 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक स्पीकर्स और 400 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इस साल इवेंट का थीम “परिवर्तन के लिए नवाचार” है। इसमें 5जी /6जी, AI, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्मार्ट मोबिलिटी जैसे तकनीकी क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉडल के कारण विश्व में डिजिटल नेतृत्व की ओर अग्रसर है। आईएमसी 2025 में 1,600 से अधिक नई तकनीकी उपयोगिताएं पेश की जाएंगी और 100 से अधिक तकनीकी सत्र होंगे।
#5GIndia #मोदी #IMC2025 #टेलीकॉम #डिजिटलइंडिया