सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही सरज़मीं पर मात देकर इतिहास रच दिया है। भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरा और आखिरी टेस्ट 8 अक्टूबर 2025 को खेला गया, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से पराजित कर सीरीज अपने नाम की।
पहले टेस्ट में भारत ने मेज़बानों को एक पारी और 58 रनों से हराया था। दूसरे मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कंगारू बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के शानदार तालमेल के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ढेर हो गए। दो दिन के भीतर ही मुकाबला समाप्त हो गया और भारत ने जीत हासिल कर ली।
सीरीज जीत के साथ भारत अंडर-19 टीम ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे को यादगार बना दिया। इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। युवा भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भविष्य के लिए टीम इंडिया की मजबूत नींव का संकेत दिया है।
#INDU19 #AUSU19 #युवाटेस्ट #भारतीयटीम #क्रिकेट