सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल में एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें कुल 70 छात्रों ने भाग लिया। चयन के लिए विशेष रूप से 4 एमपी बॉयज बटालियन, भोपाल से सुबेदार जेसीओ जितेन्द्र सिंह और हवलदार बबलू सिंह महाविद्यालय पहुंचे। पूरी प्रक्रिया प्राचार्य पुष्पलता चौकसे के मार्गदर्शन एवं एनसीसी केयरटेकर डॉ. माया बकोरिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। चयन दो चरणों में किया गया पहला शारीरिक परीक्षा जिसमें 1-6 किलोमीटर की दौड़] पुश-अप्स] सिट-अप्स] और ऊंचाई-भार मापन शामिल था|
जिससे छात्रों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का मूल्यांकन किया गया। दूसरा चरण लिखित परीक्षा का था] जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, एनसीसी से संबंधित मूलभूत जानकारी नेतृत्व कौशल और देशभक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने दोनों परीक्षाओं में उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। चयनित कैडेट्स को अब एनसीसी के प्रशिक्षण शिविरों, सामाजिक सेवा कार्यों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कॉलेज प्रशासन और एनसीसी इकाई ने सभी चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#हमीदियाकॉलेज #एनसीसी #कैडेट्सचयन #युवाप्रशिक्षण #NCC