सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 18 साल बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान (Haiwaan)’ का निर्देशन कॉमेडी फिल्मों के मास्टर डायरेक्टर प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही उत्सुकता थी और अब सेट से सामने आए एक वीडियो ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।
वीडियो में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का अलग ही अवतार देखने को मिला। अक्षय कुमार जहां साधु के लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं उनका अंदाज कहीं न कहीं खलनायक की झलक भी देता है। दूसरी तरफ सैफ अली खान भी अपने करिश्माई अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज कर दी हैं।
फिल्म हैवान की कहानी के बारे में अभी तक ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक थ्रिलर-ड्रामा होगी जिसमें अक्षय और सैफ दोनों के किरदार दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। दोनों की जोड़ी ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में कई हिट फिल्में दी थीं, और अब लंबे समय बाद एक बार फिर साथ आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
प्रियदर्शन की इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और माना जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।
#हैवान #AkshayKumar #SaifAliKhan #Priyadarshan #Bollywood