सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 26 अगस्त 2025 को चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुँच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत 392 रुपए बढ़कर 1,16,525 रुपए प्रति किलो हो गई। कल इसका भाव 1,16,133 रुपए था।
वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम भी 339 रुपए बढ़कर 1,00,827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। 8 अगस्त को सोने ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
देश के विभिन्न महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस प्रकार रही: दिल्ली ₹1,02,210, मुंबई ₹1,02,060, कोलकाता ₹1,02,060, चेन्नई ₹1,02,060 और भोपाल ₹1,01,550।
इस साल 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम सोने का भाव 76,162 रुपए से बढ़कर 1,00,827 रुपए हो गया है, यानी सोना 24,665 रुपए महंगा हुआ। चांदी का भाव भी 86,017 रुपए से 1,16,525 रुपए तक बढ़ा है।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल टेंशन से गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोने का भाव 1,04,000 रुपए और चांदी का 1,30,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकता है।
खरीदारी करते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही चुनें। हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर से सोने की कैरेट और गुणवत्ता की पुष्टि की जा सकती है।
#सोना #चांदी #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस #IBJA #सोना2025 #चांदी2025