सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ 12 सितंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन शानदार शुरुआत कर चुकी है। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के चलते यह फिल्म चर्चा में है। लेकिन सबसे ज्यादा सवाल इसके टाइटल पर उठ रहे हैं – आखिर “मिराई” का मतलब क्या है और क्यों इसे चुना गया?

फिल्म की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में तेजा सज्जा ने खुद इस नाम का राज खोला। उन्होंने बताया कि ‘मिराई’ एक जापानी शब्द है, जिसका अर्थ है – भविष्य के लिए आशा। हालांकि, फिल्म के संदर्भ में इस शब्द के कई अन्य मायने भी हैं।

तेजा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें यह नाम थोड़ा अलग लगा था, लेकिन निर्देशक कार्तिक घट्टामनेनी ने इस टाइटल का सुझाव दिया और समझाया कि यह फिल्म की कहानी और भावनाओं से पूरी तरह मेल खाता है। डायरेक्टर का मानना था कि “मिराई” का नाम दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाएगा।

तेजा सज्जा की पिछली फिल्म ‘हनु-मैन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी और अब ‘मिराई’ भी उसी राह पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म की अनोखी कहानी और दिलचस्प टाइटल ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

#तेजा_सज्जा #मिराई #फिल्म_समाचार #जापानी_शब्द #साउथ_सिनेमा