सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम जैसी प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता एवं उपयोगिता वर्तमान समय में विभिन्न विषयो मे बहुत बढ़ गई है। इसलिए इस प्रौद्योगिकी का ज्ञान विद्यार्थियों को अपने कैरियर के उन्नयन में सहायक हो सकता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हमने इस क्षेत्र के नामचीन विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों को अपने विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर विद्यार्थियों को इस विषय से संबंधित अद्यतन जानकारियों से अपडेट करने का प्रयास एवं जीआईएस प्रशिक्षण द्वारा कोशाल विकास पर ध्यान दिया गया।


उक्ताशय के उद्‌गार एवं धन्यवाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं जीआईएस प्रशिक्षण की संयोजक विनिशा सिंह ने पीएम उषा के अंतर्गत दो दिवसीय हैड्स ऑन ट्रेनिंग कम वर्कशॉप कार्यक्रम के समापन अवसर पर व्यक्त किए। इस दो दिवसीय हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कम वर्कशॉप ऑन क्यूजीआईएस / जीआईएस के अवसर पर जीआईएस एक्सपर्ट, शासकीय होलकर साइंस
कॉलेज, इंदौर से डॉ. शैलेष चौरे द्वारा क्यूजीआईएस सॉफ्टवेयर टूलस की उपयोगिता को एवं एनआईएच भोपाल से साइंटिस्ट सूर्यांश मंडलोई ने छात्र छात्राओ को के समय में पाइथन क्यूजीआईएस का महत्व विषय की बारीकियों एवं कंप्यूटर पर पाइथन कोडिंग को सिखाया गया।

आज के समापन कार्यक्रम मेंविश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग की प्रोफेसर एवं डीन साधना सिंह, पीएम उषा की को-कोऑर्डिनेटर रेखा खंडिया, सेडमैप के श्री अरूण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित
रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

#बीयूभोपाल, #भूविज्ञान, #जीआईएस, #शिक्षा, #प्रशिक्षण