सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक हलचल चरम पर है। वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सभी 243 सीटों पर प्रचार में सक्रिय रहेंगे। वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा से राजद के सिंबल पर नामांकन करने पहुंचे, जहाँ उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हुई। पहले चरण के अंतिम दिन अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर, गौड़ाबौराम से वीआईपी के मुकेश सहनी और भाजपा के सुजीत कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में देरी गठबंधन के आकार में वृद्धि के कारण हुई है।

भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह देरी बिखराव का संकेत नहीं है। केद्रीय मंत्री और हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि संभावित मुख्यमंत्री का नाम चुनाव से पहले तय होना चाहिए। भाजपा के प्रचार अभियान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पटना और बेगूसराय में सक्रिय हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी को छह सीटें दी गई हैं। भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान और सांसद रवि किशन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व और विकास योजनाओं पर जोर दिया। इसी बीच, राजद नेता सरफराज आलम ने जन सुराज पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक गतिविधियों को गति दी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी प्रमुख दलों की रणनीतियाँ अंतिम रूप ले रही हैं और नामांकन की प्रक्रिया आज पूरी हो रही है, जिससे चुनावी जंग और रोचक होने वाली है।

#BiharElection2025 #मुकेशसहनी #खेसारीलालयादव #नीतीशकुमार #BJP #महागठबंधन #राजद #NDA