सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दर्शकों के पसंदीदा और विवादों से घिरे रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। कल यानी रविवार से यह शो शुरू हो रहा है। सलमान खान के इस शो का हर सीजन अपनी अनोखी थीम और ड्रामा के लिए जाना जाता है। इस बार भी मेकर्स ने शो में बड़ा ट्विस्ट डाल दिया है।
पिछले सीजन बिग बॉस 18 की थीम ‘टाइम का तांडव’ थी, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। लेकिन इस बार का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। बिग बॉस 19 की थीम होगी ‘डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र)। यानी इस बार घर के अंदर फैसले सिर्फ कंटेस्टेंट्स के हाथ में नहीं होंगे, बल्कि जनता की राय और बहुमत से तय होंगे। शो में कंटेस्टेंट्स को सत्ता में बने रहने और गेम में आगे बढ़ने के लिए नए-नए दोस्त बनाने होंगे और मजबूत रणनीति तैयार करनी होगी।
इस थीम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। कंटेस्टेंट्स को न सिर्फ घर के अंदर रहने का तरीका बदलना होगा बल्कि जनता के मूड को भी समझना पड़ेगा।
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमोज और घर की झलक ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। कल का ग्रैंड प्रीमियर दर्शकों के लिए जबरदस्त सरप्राइज लेकर आने वाला है।
#BiggBoss19 #बिगबॉस19 #BiggBossTheme #सलमानखान #BiggBoss2025