सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) जल्द ही दर्शकों से रूबरू होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा और खास बात यह है कि यह टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमाज/हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो की थीम इस बार ‘घरवालों की सरकार’ होगी, जिससे घर के अंदर रहने वाले कंटेस्टेंट्स के फैसले बेहद अहम साबित होने वाले हैं।
मेकर्स धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठा रहे हैं। पहले दो कंटेस्टेंट्स के बाद अब तीसरे कन्फर्म सदस्य का नाम सामने आ गया है। यह कोई और नहीं बल्कि अनुपमा सीरियल से फेमस हुए एक्टर हैं। खास बात यह है कि वह टीवी की दुनिया में लोकप्रिय होने के साथ-साथ रियलिटी शो में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। दरअसल, उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।
इस खबर ने शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर उनका बिग बॉस 19 के मंच से किया गया धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि उनकी एंट्री घर के माहौल को और ज्यादा रोमांचक बना देगी।
सलमान खान इस सीजन को हमेशा की तरह होस्ट कर रहे हैं और उनके करिश्माई अंदाज से शो में और ज्यादा चार चांद लगने तय हैं। अब देखना यह होगा कि अनुपमा फेम यह एक्टर बिग बॉस हाउस में कितना लंबा सफर तय कर पाते हैं।
#BiggBoss19 #अनुपमा #SalmanKhan #MasterChefIndia #RealityShow