सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में बरकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान-विज्ञान भवन में, 12वें भोपाल विज्ञान मेला 2025 के अवसर पर आयोजित ‘भारत का विज्ञान -भारत के लिए विज्ञान’ विषयक एक दिवसीय “भारतीय ज्ञान परंपरा संगोष्ठी” में सहभागिता कर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा समावेशी शिक्षा के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।

संगोष्ठी के उपरांत, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर में 12वें भोपाल विज्ञान मेला 2025 के अवसर पर, विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए विविध स्टॉल्स का अवलोकन कर, उनका मनोबलवर्धन भी किया। यह चार दिवसीय विज्ञान मेला, विज्ञान भारती मध्य भारत के तत्वावधान में, ‘भारत का विज्ञान-भारत के लिए विज्ञान’ की थीम पर आयोजित है।

मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी इंदौर के प्रो. गंटी सूर्य नारायण मूर्ति, क्षेत्र संगठन मंत्री विज्ञान भारती श्री विवस्वान हेबालकर, विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष अमोघ गुप्ता, सीएसआईआर एम्प्री की वैज्ञानिक कीर्ति सोनी सहित विज्ञान भारती के विभिन्न पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विभिन्न वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

#भोपालविज्ञानमेला #भारतीयज्ञानपरंपरा #संगोष्ठी #शिक्षा #विज्ञान