सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का मुख्य आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। विशेष प्रदर्शनी “भारत में अंतरिक्ष विरासतः प्राचीन आकाश से आधुनिक क्षितिज तक का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोवर्धन दास, निदेशक आईआईएसईआर भोपाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रो. गोवर्धन दास ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि भारत विकासशील राष्ट्र नहीं है, बल्कि पुनः विकासशील है, जिसकी हजारों वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियाँ विज्ञान और ज्ञान के क्षेत्र में रही हैं।

उन्होंने चंद्रयान-3 द्वारा चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की गई ऐतिहासिक उपलब्धि को मानवता के लिए नई दिशा बताया। बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय उनका जोश मानो यह कह रहा हो: “ये अंतिम परिणाम नहीं, शुरुआत नई है; चंद्रयान 3 की सी सौगात अभी और कई हैं।”


आज के मुख्य कार्यक्रम विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 10:30 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जो राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (एनसीएसएम ) द्वारा डिज़ाइन एवं विकसित की गई है। यह प्रदर्शनी आज से सभी दर्शकों और विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी।

लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान : “खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में हाल के रुझान व्याख्याता प्रो.अभिरुप दत्ता, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, डीएएएसई, आईआईटी इंदौर प्रो. अभिरुप दत्ता ने सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों और दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने अंतरिक्ष को समझने और अवलोकन करने से जुड़ी कई रोचक जानकारियाँ साझा कीं, जिससे श्रोताओं को ब्रह्मांड की गहराइयों की नई झलक मिली। जंतर मंतर में शैक्षणिक कार्यक्रम आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल ने महार्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, भोपाल, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत शा. जीवाजी वेधशाला, उज्जैन के सहयोग से द्वितीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस अवसर पर एक श्रृंखला में शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

ये आयोजन शा. जीवाजी वेधशाला, उज्जैन परिसर में सम्पन्न हुए। कार्यक्रमों में इक्वेटोरियल सनडायल निर्माण पर एक प्रायोगिक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सभी कच्चे सामान केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त वेधशाला के सभी यंत्रों का प्रदर्शन, चंद्रयान पर विशेष सत्र, सौर मंडल पर सीडी शो, पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन भी किया गया। कुल 56 विद्यार्थियों ने उज्जैन के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से भाग लेकर इन कार्यक्रमों का लाभ उठाया। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समापन समारोह में प्रो. अमिताभ पांडे, निदेशक, आईजीआरएमएस भोपाल ने, कल हुई क्विज़ प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों की घोषणा कर उन्हें पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

#राष्ट्रीयअंतरिक्षदिवस, #भोपालविज्ञानकेन्द्र, #अंतरिक्षविज्ञान, #शिक्षासमाचार, #SpaceDay2025