सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 1971 के जनसंहार के लिए माफी मांगने को कहा है। पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार बांग्लादेश दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि 1971 के विवाद का समाधान पहले ही हो चुका है और पाकिस्तान ने बांग्लादेश से दो बार माफी भी मांगी है। साथ ही उन्होंने बेहतर संबंधों के लिए इस्लाम का हवाला दिया।
हालांकि, बांग्लादेश ने पाकिस्तानी दावों को खारिज कर दिया। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि पुराने मुद्दों को सुलझाकर ही दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते बनाए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की माफी आधिकारिक और पूर्ण नहीं थी।
1971 की जंग में पाकिस्तानी सेना पर हजारों बांग्लादेशी महिलाओं के साथ हिंसा, हत्या और आगजनी का आरोप है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान से चार मांगें दोहराईं: नरसंहार की माफी, बंटवारे के समय संपत्ति का उचित बंटवारा, 1970 के चक्रवात पीड़ितों के लिए विदेशी सहायता का हस्तांतरण और बांग्लादेश में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी।
इशाक डार ने कहा कि 1974 और 2000 में पुराने विवादों का हल हो चुका है और अब दोनों देशों को नए सिरे से रिश्ते सुधारने चाहिए। बांग्लादेश ने इस दावे को गलत बताया और कहा कि जब तक जिम्मेदारी और बकाया संपत्ति का मामला हल नहीं होगा, विवाद खत्म नहीं माना जा सकता।
पिछले साल से अब तक बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व के दौरान तीन पाकिस्तानी मंत्री दौरे पर आए। इन यात्राओं का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंध सुधारना और संवाद बनाए रखना है।
#1971जनसंहार #बांग्लादेश #पाकिस्तान #माफी #इतिहास