सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भाभा विश्वविद्यालय में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंजीनियर वैभव यादव उप महाप्रबंधक उच्च दाब अनुरक्षण प्रभाग,भोपाल शहर एवं इंजीनियर हर्षित तिवारी सब डिविजनल ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सीहोर ,मध्य प्रदेश मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉक्टर दिलीप कुमार डे द्वारा अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ , शॉल श्रीफल के साथ किया गया ।इस अवसर पर कुलगुरु डॉक्टर दिलीप कुमार डे द्वारा सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का आरंभ सर विश्वेश्वरैया सभागृह लोकार्पण, अतिथियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में प्रति कुलगुरु डॉक्टर एन के अग्रवाल द्वारा अभियंता दिवस की महत्ता बताई गई ।छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, मुख्य रूप से नव्या मिश्रा, अक्षत सोनी एवं शिखा डांगी की रही।

मुख्य अतिथि इंजीनियर वैभव यादव ने अपने भाषण में कहा कि किसी भी योजना को धरातल पर लाने हेतु अनेक लोगों का योगदान होता है एवं उसका सुचारू क्रियान्वय केवल एक इंजीनियर ही कर सकता है। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर हर्षित तिवारी ने छात्रों को सफलता कैसे प्राप्त की जा सकती है उसकी योजनाबद्ध तैयारी कर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम में कुल सचिव श्याम पाटकार, डायरेक्टर मनोज कुमार शुक्ला, विजय कुमार पुंज, डॉक्टर नमीष मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर शैलेश रघुवंशी सभी संकाय के अधिष्ठाता , विभाग अध्यक्ष, सभी शिक्षक गण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद राठौड़ द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता अशोक झाला ने व्यक्त किया।
#भाभा_विश्वविद्यालय #अभियंता_दिवस #तकनीकी_शिक्षा #छात्र_सफलता #विद्यार्थी_उत्सव