सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, इस बार जीत का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। मैच के बाद टीम ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेशन किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

दरअसल, पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कुछ विवाद की स्थिति बन गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बिना ही टीम फोटो खिंचवाई और ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न मनाया।

अब स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस अनोखे सेलिब्रेशन का राज खोला है। उन्होंने बताया कि बिना ट्रॉफी के जश्न मनाने का आइडिया सूर्यकुमार यादव का था। सूर्या का मानना था कि जीत की खुशी सिर्फ ट्रॉफी से नहीं, बल्कि टीम की एकजुटता से होती है। यही कारण था कि खिलाड़ियों ने मैदान पर बिना ट्रॉफी के फोटो खिंचवाकर अपनी टीम स्पिरिट का प्रदर्शन किया।

#एशियाकप #टीमइंडिया #सूर्यकुमारयादव #वरुणचक्रवर्ती #क्रिकेट