सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने राज्य में 5125.37 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भव्य अनावरण किया। ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने शि योमी जिले में दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अरुणाचल को वीरता की भूमि बताया और कहा कि इस राज्य का पहला रंग केसरिया है, ठीक वैसे ही जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन अरुणाचल के खूबसूरत पहाड़ों को देखकर उनकी यात्रा और भी खास बन गई।
पीएम मोदी ने राज्यवासियों को जीएसटी सुधार और जीएसटी बचत उत्सव की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि राज्य को बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिली हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास और आधुनिकता के साथ-साथ अरुणाचल की संस्कृति और परंपरा को भी संरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने जनसभा में सभी से देश की प्रगति और अपने राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। पीएम मोदी के दौरे से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
#अरुणाचलप्रदेश #पीएममोदी #बुनियादी_ढांचा #जलविद्युत #ईटानगर