सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूएस ओपन 2025 (US Open 2025) में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) दूसरे राउंड में प्रवेश कर गए हैं। पहले राउंड में उन्होंने रीली ओपेल्का (Reilly Opelka) को सीधे सेटों में 6-4, 7-5, 6-4 से हराया। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस मैच में अल्काराज ने केवल 17 अनफोर्स्ड एरर कीं और 58 में से 50 सर्विस प्वाइंट जीते। इसके अलावा उन्होंने सभी तीन ब्रेक पॉइंट बचाए और ओपेल्का की सर्विस तीन बार तोड़ी।
अल्काराज इस बार नए लुक में नजर आए और मैच से पहले गोल्फ स्टार रॉरी मैक्लॉरी ने उनके मुंडे सिर पर मजाक किया। मैच के बाद अल्काराज ने दर्शकों से अपने नए हेयरकट के बारे में राय मांगी और उन्हें फैन्स की तरफ से जोरदार तालियों के साथ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। हालांकि उनके दोस्त और टेनिस खिलाड़ी फ्रांसिस टियाफो को यह लुक पसंद नहीं आया।
वहीं, दो बार की यूएस ओपन चैंपियन वीनस विलियम्स (Venus Williams) को चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा (Karolina Muchova) ने 6-3, 2-6, 6-1 से हराकर पहले राउंड में ही बाहर कर दिया। वीनस को इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला था।
#कार्लोसअल्काराज #USOpen2025 #वीनसविलियम्स #टेनिससमाचार #क्रिकेटऔरटेनिस