सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपने एप में नया फीचर ‘हेल्दी मोड’ लॉन्च किया है। इस मोड का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन चुनने में मदद करना है। जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। इस समय यह फीचर केवल गुरुग्राम के यूजर्स के लिए लाइव है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। हेल्दी मोड में हर डिश के साथ हेल्दी स्कोर दिखाया जाएगा, जो सिर्फ कैलोरी नहीं, बल्कि प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के आधार पर तय होगा। यह फीचर इतना भरोसेमंद है कि प्रोफेशनल एथलीट भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
दीपिंदर गोयल ने कहा कि जोमैटो अब सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी भोजन उपलब्ध कराने के मिशन पर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हेल्दी मोड AI और रेस्टोरेंट डेटा के माध्यम से काम करता है। हाल ही में जोमैटो ने मेकमायट्रिप के साथ साझेदारी कर यात्रियों को ट्रेन में उनकी सीट पर भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा भी शुरू की है। वित्तीय दृष्टि से, जोमैटो ने अप्रैल-जून 2025 में 7,521 करोड़ रुपए का कुल राजस्व कमाया, जबकि शुद्ध मुनाफा 25 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 253 करोड़ रुपए था।
#जोमैटो #हेल्दी_मोড #स्वाद #सेहत #फूडटेक