सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के भभुआ में एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ा सियासी दांव खेला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।
भभुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुल 178 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार में भाईचारे और शांति का माहौल कायम है और सरकार इसे और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जगजीवन स्टेडियम जाने से पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। नीतीश कुमार के इस बयान को बिहार की राजनीति में 2025 के विधानसभा समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां वे एक ओर विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं तो दूसरी ओर सियासी संदेश भी दे रहे हैं।
#नीतीशकुमार #भभुआ #बिहारराजनीति #युवाओंकोनौकरी #महिलासशक्तिकरण