सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   नई दिल्ली  :   इस हफ्ते सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली जबकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, हफ्ते के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 919 रुपए सस्ता होकर 1,00,023 रुपए पर आ गया। पिछले हफ्ते यह कीमत 1,00,942 रुपए थी। हालांकि, 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी की कीमत हफ्तेभर में 201 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, 14 अगस्त को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 342 रुपए गिरकर इसी स्तर पर बंद हुई। 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई दर्ज किया था।

देश के अलग-अलग महानगरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,01,500 रुपए और 22 कैरेट 93,050 रुपए पर बिक रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,01,350 रुपए और 22 कैरेट 92,900 रुपए पर उपलब्ध है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,400 रुपए और 22 कैरेट 92,950 रुपए रही।

सोने की कीमतों में इस साल अब तक 23,861 रुपए की बढ़त हुई है। 1 जनवरी को सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,00,023 रुपए पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी इस साल 28,916 रुपए महंगी होकर 1,14,933 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क युक्त सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। सोने पर मौजूद 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर इसकी शुद्धता की गारंटी देता है।

#सोनेकादाम #चांदीकीकीमत #GoldPrice #SilverPrice #सोना_चांदी