सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 से पहले फ्रेंचाइजी टीमों को रिटेंशन और ऑक्शन की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर टीम अधिकतम 5 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है, जिनमें कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना अनिवार्य है। रिटेन की आखिरी तारीख 5 नवंबर रखी गई है, जबकि मेगा ऑक्शन 25 से 29 नवंबर के बीच आयोजित होगा।

रिटेंशन के नियमों के अनुसार, हर फ्रेंचाइजी के पास 15 करोड़ रुपए का बजट होगा। यदि कोई टीम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो 9.25 करोड़ रुपए उनके बजट से कटेंगे। इसी तरह चार खिलाड़ियों पर 8.75 करोड़, तीन पर 7.75 करोड़, दो पर 6 करोड़ और एक पर 3.5 करोड़ रुपए घटेंगे।

इस बार पहली बार WPL में राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का विकल्प दिया गया है। इसके जरिए फ्रेंचाइजी अपने पूर्व खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से खरीद सकती है। अधिकतम पांच RTM कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर मुंबई इंडियंस ने 4 प्लेयर्स को रिटेन किया और उनके पास 1 RTM कार्ड बचा है, तो ऑक्शन में किसी अन्य टीम द्वारा उस खिलाड़ी को खरीदने पर वह RTM कार्ड इस्तेमाल कर सकती है।

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए न्यूनतम सैलरी 50 लाख रुपए तय की गई है, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी रिटेंशन स्लैब से अधिक राशि पर भी खिलाड़ियों से बातचीत कर सकती हैं, लेकिन यह राशि उनके ऑक्शन पर्स से कटेगी।

#WPL2025 #RTMकार्ड #प्लेयररिटेंशन #क्रिकेट #महिला क्रिकेट