सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विमेंस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत को लगातार तीसरी बार मात दी। गुरुवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने 252 रन के लक्ष्य का पीछा 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर पूरा किया। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 77 गेंदों में 94 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन यह भारत को जीत नहीं दिला सकी। भारत का मध्यक्रम संघर्ष करता दिखा और एक समय टीम 102 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी।
साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ट और क्लो ट्रायोन ने छठे विकेट के लिए 97 बॉल पर 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। वोल्वार्ट 111 बॉल पर 70 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नदिन डी क्लर्क नाबाद 84 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। क्लर्क ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से विजयी बनाया।
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और वर्ल्ड कप में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत की हार ने टीम की पॉइंट्स टेबल में असर डाला है, जबकि ऋचा घोष की पारी को क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा।
भारतीय टीम अब अगले मुकाबलों में वापसी करने के लिए प्रयासरत होगी और फैंस टीम से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
#विमेंसवर्ल्डकप #भारतविरुद्धसाउथअफ्रीका #ऋचाघोष #क्रिकेट #महिलाक्रिकेट