सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / दिल्ली : एल एन सी टी युनिवर्सिटी में प्रथम इंट्रा मूट कोर्ट कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रो. मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी,) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जज के रूप में सौम्या खरे (फैकल्टी ऑफ़ लॉ, जागरण लेकसिटी युनिवर्सिटी), मनीष यादव (ऐडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट, भोपाल) उपस्थित रहे तथा आमंत्रित अतिथि प्रो. (डॉ.) रमेश शुक्ला (डिप्टी रजिस्ट्रार, एल एन सी टी युनिवर्सिटी,) थे।
मूट कोर्ट प्रॉब्लम संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 15, अनुच्छेद 25 एवं अनुच्छेद 26 पर आधारित सबरीमाल केस पर थी। कॉम्पिटीशन में 16 टीमों ने भाग लिया। इस कॉम्पिटीशन का उद्देश्य मूट कोर्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की वाक् कुशलता, कानून का सूक्ष्म ज्ञान, प्रक्रिया की जटिलताएं, रेफरेंस पेश करने की कला सिखाना ।था। प्रतिभागियों ने इस कॉम्पिटीशन के माध्यम से कोर्ट में केस को कैसे प्रस्तुत करते हैं तथा कोर्ट में किन नियमों का पालन करना होता है इसका व्यहारिक अनुभव सीखा।
मूट कोर्ट के प्रारंभिक राउंड में 4 टीमें ने सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू ने कॉम्पिटीशन के जजेस को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधि विभाग के सहायक प्राध्यापकों सहित विभाग के सभी कर्मचारीगण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे करन तिवारी, नमिका दुबे एवं स्निग्धा सरैया का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरीडॉ अनुपम चौकसेधर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), वी. सी. एवं रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #लीगलस्टडीज #सेमिनार #भोपाल #कानूनीशिक्षा #छात्रकार्यक्रम