सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एल.एम. बेकर – पारले मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट यूनिट, मंडीदीप का कॉरपोरेट विजिट किया। इस विजिट का नेतृत्व प्रो.मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज ने किया। इस विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। इस विजिट में दीपक ललवानी (एच आर मैनेजर,एल एम बेकर्स मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ऑफ पारले) ने विद्यार्थियों को ह्यूमन रिसोर्स से संबंधित विधिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की। इस विजिट में अखिलेश खोबरागड़े (इंडस्ट्रियल कॉर्डिनेटर, एल एम बेकर्स मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ऑफ पारले) के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कंपनी विजिट के दौरान पार्ले उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही कॉर्पोरेट प्रशासन, श्रम नियमन, औद्योगिक सुरक्षा मानक और पर्यावरण अनुपालन का व्यवहारिक ज्ञान अर्जित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत ऊमरे सौम्या दुबे एवं ऋचा सिंह का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता(एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #लॉछात्र #पार्लेमैन्युफैक्चरिंग #शैक्षणिकभ्रमण #भोपालसमाचार