सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  नई दिल्ली : दिवाली से पहले आज, 17 अक्टूबर 2025 को आईआरसीटीसी  की वेबसाइट और मोबाइल एप डाउन हो गई। सुबह 9 बजे से यात्रियों को रेलवे टिकट बुक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आईआरसीटीसी  की अन्य सेवाओं में भी परेशानी आई। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से यह समस्या उत्पन्न हुई है और इसे जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।  डाउन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन-डिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 9 बजे से शिकायतें दर्ज होने लगीं। 11 बजे तक करीब 6,000 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें 49% शिकायतें वेबसाइट, 37% मोबाइल एप और 14% स्टेशन टिकटिंग से जुड़ी थीं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

आईआरसीटीसी  पर एसी क्लास के तत्काल टिकट सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के टिकट 11 बजे से उपलब्ध होते हैं। इस बार धनतेरस के दिन के लिए तत्काल टिकट बुकिंग खुलने से पहले ही वेबसाइट और एप डाउन हो गए, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई। आईआरसीटीसी  पर रोजाना लगभग 12.5 लाख टिकट बुक होती हैं और रेलवे टिकटों में से लगभग 84% टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होती है। यदि वेबसाइट डाउन हो, तो यात्रियों को डाउन टाइम मैसेज दिखाई देता है। इस स्थिति में यात्री कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999 और 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं या etickets@irctc.co.in पर ईमेल भेजकर मदद ले सकते हैं।

#IRCTC #टिकटबुकिंग #रेलयात्रा #वेबसाइटडाउन #ईटिकट