सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /   पटना :   बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 23 नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि 4 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। खास बात यह है कि इस बार लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। जनता दल यूनाइटेड ने तीन बाहुबली उम्मीदवारों को टिकट दिया है — मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय। वहीं 10 अनुसूचित जाति उम्मीदवारों और 4 महिलाओं को भी शामिल किया गया है। पार्टी ने 18 विधायकों को दोबारा मौका दिया है, जबकि सकरा और बरबीघा सीट से मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए अपनी पारंपरिक सीट तारापुर छोड़ दी है। इस बार यहां से बीजेपी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जनता दल यूनाइटेड  गठबंधन धर्म निभाते हुए परबत्ता सीट भी एनडीए कोटे के लिए छोड़ी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ने जा रहा है, और पार्टी का नारा है — ‘2025 से 2030, फिर से नीतीश।’ पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

#बिहारचुनाव2025 #JDU #नीतीशकुमार #बाहुबलीउम्मीदवार #बिहारविधानसभाचुनाव #NDA #JDUList