सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय रेल में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिवर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 2025 के सतर्कता जागरूकता सप्ताह (18 अगस्त से 17 नवम्बर तक) के अंतर्गत भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के के अंतर्गत प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन सहायक कार्मिक अधिकारी (ट्रैफिक) रजनीश कुमार के नेतृत्त्व में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में सतर्कता जागरूकता, रेलवे अनुशासन एवं अपील नियम, भारतीय संविधान एवं सामान्य जागरूकता से संबंधित सवाल पूछे गए। इसमे 40 से अधिक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों को रेलवे नियमों एवं जांच संबंधी प्रक्रियाओं और रिपोर्ट तैयार करने के दौरान आवश्यक सतर्कता की प्रखर जानकारी प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार कुमार, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक सहित सभी विभागों के पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#सतर्कताजागरूकता #भोपालमंडल #प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता #भोपाल #शिक्षाप्रोग्राम #जागरूकता