सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में भारत का 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजीव त्रिपाठी ने कुलसचिव मोहन सेन ,निदेशक यूआईटी सुधीर सिंह भदौरिया सहित प्राध्यापक,अधिकारी सहित छात्राएं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
इसअवसर पर उपस्थित छात्र – छात्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कुलगुरु राजीव त्रिपाठी ने कहा कि युवा मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं, वे अपने ज्ञान का उपयोग समाज हित में करें यह आवश्यक है। अधिकार और कर्तव्य में अपने कर्तव्यों के निर्वहन को प्राथमिकता दें जो जहाँ है वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें तभी राष्ट्र चहुमुंखी प्रगति करेगा।
इस अवसर पर एनसीसी यूनिट के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई, एनएसएस के स्वयं सेवक तथा अन्य प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन प्रो असीम तिवारी द्वारा किया गया।

#आरजीपीवी #स्वतंत्रतादिवस #79वांसवतंत्रतादिवस #देशभक्ति #शैक्षिकसमारोह