सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   नई दिल्ली  /  बिहार :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी करना देश की जनता की भावनाओं को आहत करने जैसा है। बिहार में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम में हुई इस टिप्पणी को लेकर शाह ने गुवाहाटी की रैली में कांग्रेस को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस जितना गाली देगी, उतना ही कमल खिलेगा।” शाह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की इस तरह की हरकतें न सिर्फ लोकतंत्र के लिए शर्मनाक हैं बल्कि इससे बीजेपी की जीत और भी प्रबल होती है।

अमित शाह ने राहुल गांधी से मांग की कि वे तुरंत प्रधानमंत्री और देश की जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक नेता या परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की भावनाओं पर चोट है।

इसी बीच, बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करवाई है और कांग्रेस से इस बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की है। शाह ने कहा कि यह राजनीति का स्तर गिराने वाली बात है और जनता ऐसे बयानों का जवाब 2025 के चुनाव में जरूर देगी।

#अमितशाह #कांग्रेस #पीएममोदी #बीजेपी #लोकसभा2025