सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो रहा है और पहला मुकाबला मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार है।
भारतीय महिला टीम ने अब तक दो बार (2005, 2017) वर्ल्ड कप फाइनल खेला है, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। वहीं, श्रीलंका की टीम अब तक किसी भी फाइनल में नहीं पहुंची है। दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों का आंकड़ा भी भारत के पक्ष में है। अब तक 35 मैचों में भारत ने 31 और श्रीलंका ने केवल 3 जीते हैं।
भारतीय टीम की प्रमुख बल्लेबाज स्मृति मंधाना ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बैटर हैं। उन्होंने इस साल 14 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं, बॉलिंग में स्नेह राणा टीम की टॉप विकेट टेकर हैं। श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं।
बरसापारा की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है, लेकिन मैच के अंत में स्पिनर्स को फायदा मिल सकता है। मौसम के अनुसार, दोपहर में तापमान 34-36°C तक पहुंच सकता है और शाम को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रेया घोषाल समेत अन्य कलाकार उनके सम्मान में परफॉर्म करेंगे।
#विमेंसवनडे #भारतविरुद्धश्रीलंका #क्रिकेट #बरसापारा #जुबीनगर्ग