सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्डे (Matthew Forde) कंधे की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान कैच पकड़ते समय लगी।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि फोर्डे की जगह 21 वर्षीय अनकैप्ड ऑलराउंडर जोहान लैनी (Johann Layne) को टीम में शामिल किया गया है। लैनी वेस्टइंडीज एकेडमी के तेज गेंदबाज हैं और हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वेस्टइंडीज ए की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
जोहान लैनी ने अब तक 12 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट लिए और बल्ले से 124 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ यह उनके लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का सुनहरा मौका हो सकता है।
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2-1 से हार चुका है और वनडे में जीत के साथ वापसी करना चाहेगा।
#WIVsPAK #मैथ्यूफोर्डे #जोहानलैनी #वनडेसीरीज #वेस्टइंडीजक्रिकेट