सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   Volkswagen जल्द ही अपनी लोकप्रिय फ्लैगशिप SUV Touareg का प्रोडक्शन बंद करने जा रही है। यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है कि यूरोप में लागत और मार्केट बदलावों के कारण 2026 तक इस SUV का उत्पादन पूरी तरह बंद हो जाएगा। Touareg की शुरुआत 2002 में हुई थी और तब से अब तक इसके तीन जनरेशन बाजार में आ चुके हैं।

यह SUV Volkswagen, Porsche और Audi ने मिलकर विकसित की थी। भारत में Touareg का सफर 2009 में शुरू हुआ था। इसके पहले और दूसरे जेनरेशन मॉडल्स ने भारतीय बाजार में अपनी पहचान बनाई।

Touareg को Cayenne और Q7 के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था और यह पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध थी। इसमें 5.0-लीटर डीजल V10 इंजन है जो 350hp की पावर और 850Nm टॉर्क प्रदान करता है, जबकि 6.0-लीटर पेट्रोल W12 इंजन 450hp पावर और 600Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Volkswagen Touareg की मजबूती, पावरफुल इंजन और लग्जरी फीचर्स ने इसे विश्वभर में लोकप्रिय बनाया। हालांकि अब कंपनी ने नए मॉडल्स और मार्केट की चुनौतियों को देखते हुए इस SUV के प्रोडक्शन को खत्म करने का फैसला लिया है।

#VolkswagenTouareg #SUV #कारसमाचार #Volkswagen #Audi #Porsche