सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /   नई दिल्ली   :   कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)  अब अपने सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है। जल्द ही ईपीएफओ  अपनी नई डिजिटल सेवा ‘ईपीएफओ 3.0’ लॉन्च करेगा। इसके तहत कर्मचारी अपने पीएफ का पैसा सीधे यूपीआई और एटीएम से निकाल सकेंगे। सरकार की तैयारी लगभग पूरी है और इसे 2025 में लागू किया जाएगा। इस कदम से देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

नई सर्विस में कर्मचारियों को एक विशेष ईपीएफओ  एटीएम कार्ड मिलेगा, जो पीएफ अकाउंट से लिंक होगा। इस कार्ड से सब्सक्राइबर्स सीधे एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। वहीं यूपीआई लिंकिंग के बाद पीएफ का पैसा आसानी से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके साथ ही डिजिटल डैशबोर्ड और मोबाइल ऐप भी लांच होंगे, जिससे PF से जुड़ी सभी सेवाएं तेज और सरल होंगी।

नियमों के अनुसार अगर किसी सदस्य की नौकरी चली जाती है तो वह 1 महीने बाद अपने पीएफ  अकाउंट से 75% पैसा निकाल सकता है। बाकी 25% हिस्सा दो महीने बाद निकाला जा सकता है। वहीं यदि कर्मचारी ने 5 साल से ज्यादा सेवा दी है तो पीएफ  निकासी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

ईपीएफओ 3.0 से कर्मचारियों को इमरजेंसी या बेरोजगारी की स्थिति में तुरंत आर्थिक मदद मिल सकेगी। इससे डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को भी बल मिलेगा और कर्मचारी अपने बचत फंड पर ज्यादा नियंत्रण रख पाएंगे।

#EPFO #PFनिकासी #UPI #ATMसेPF #EPFO3.0 #सरकारीयोजना