सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल निवास स्थित कार्यालय में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली द्वारा स्थापित संस्थान ‘परमाणु ऊर्जा विभाग वैज्ञानिक अनुसंधान संकुल केंद्र (वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम)’ के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। केंद्र के प्रतिनिधि-मंडल के साथ, विद्यार्थियों को अति उन्नत वैज्ञानिक शोध सुविधायें उपलब्ध कराने सहित, शोध एवं अनुसंधान से जुड़े विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में, शोध एवं अनुसंधान के लिए उक्त केंद्र की उपयोगिता के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर परमाणु ऊर्जा विभाग वैज्ञानिक अनुसंधान संकुल केंद्र के निदेशक डॉ वसंत साठे सहित केंद्र के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

#यूजीसीडीएई #शोधसहयोग #भोपाल #विश्वविद्यालयअनुसंधान #शैक्षिकसंवाद