सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर नरमी दिखाई है, जिससे भारतीय आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके परिणामस्वरूप निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.65% तक चढ़ गया। ऑरेकल फिनसर्व, परसिस्टेंट सिस्टम, कोफर्ज, विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस जैसे प्रमुख आईटी शेयर 8% तक उछल गए।

विशेष रूप से इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसी कंपनियां देश के जाने-माने बिजनेसमैन नारायण मूर्ति, अजीम प्रेमजी और आनंद महिंद्रा से जुड़ी हैं। ये कंपनियां अमेरिका को अपनी सेवाओं का निर्यात करती हैं, इसलिए यदि ट्रंप टैरिफ पर कोई राहत देते हैं, तो यह आईटी सेक्टर और अमेरिकी निर्यातक कंपनियों के लिए बड़ा लाभ होगा।

ऑरेकल फिनसर्व ने सबसे अधिक लाभ दर्ज किया और 8.50% बढ़कर 9,128 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा परसिस्टेंट सिस्टम 4.74%, कोफर्ज 4.24%, विप्रो 3.12%, एचसीएल टेक 2.73%, टेक महिंद्रा 1.89% और इंफोसिस 1.62% बढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

ट्रंप के ट्वीट और पीएम मोदी के जवाब से दोनों देशों के बीच संबंध सुधरने और टैरिफ व ट्रेड डील को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। इससे निवेशकों में विश्वास बढ़ा और आईटी शेयरों में तेजी आई। इससे पहले 9 सितंबर को भी इंफोसिस के शेयर 4% तक चढ़ गए थे, जब कंपनी ने शेयर बाय बैक की घोषणा की थी।

#आईटीशेयर #इंफोसिस #विप्रो #टीसीएस #ट्रंप #शेयरबाजार