सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की नजदीकियां अब अतीत हो चुकी हैं। ब्रिटिश मीडिया LBC को दिए इंटरव्यू में बोल्टन ने कहा कि ट्रम्प की नीतियों ने अमेरिका-भारत संबंधों को दशकों पीछे धकेल दिया है, जिससे भारत रूस और चीन के करीब पहुंच गया है।
बोल्टन ने कहा कि व्हाइट हाउस की यह रणनीतिक भूल अब सुधारना मुश्किल है। उन्होंने साफ कहा कि ट्रम्प और मोदी के बीच कभी गहरी दोस्ती थी, लेकिन वह संबंध अब टूट चुके हैं। उनके मुताबिक, “ट्रम्प से दोस्ती नेताओं को कभी-कभी मदद कर सकती है, लेकिन यह उन्हें बुरे हालात से बचा नहीं सकती।”
गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। बोल्टन ने पहले भी CNN और द हिल में लिखे लेख में इसे भारी गलती करार दिया था। उनका मानना है कि अमेरिका भारत जैसे दोस्ताना देश और चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी पर एक जैसा दबाव बनाकर अपनी साख खो रहा है।
इस बीच, तियानजिन में हुई SCO बैठक में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ दिखे। तीनों नेताओं की एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खिंचवाई गई तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संकेत दिया कि भारत, रूस और चीन की करीबी अमेरिका को चिंतित कर रही है।
#ट्रम्प #मोदी #जॉनबोल्टन #अमेरिका_भारत #SCO #विदेशनीति