सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे और भारत के साथ रिश्ते बेहद खास हैं। ट्रंप ने स्वीकार किया कि पीएम मोदी के कुछ फैसले उन्हें पसंद नहीं आए थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दोस्ती खत्म हो गई।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ संबंध सुधारने की उनकी इच्छा हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। हम हमेशा दोस्त रहेंगे। भारत और अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है और इसमें कोई चिंता की बात नहीं है।”
ट्रेड डील पर ट्रंप की प्रतिक्रिया: ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ ट्रेड टॉक अच्छी स्थिति में है। उन्होंने बताया कि कई देशों के साथ बातचीत ठीक चल रही है, हालांकि यूरोपियन यूनियन के फाइनिंग मामले पर वे असंतुष्ट हैं। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस से तेल खरीदने के लिए उन्हें भारत से असहमति थी, लेकिन इसके बावजूद पीएम मोदी के साथ व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका आए थे और उनके साथ रोज गार्डन की सैर की थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के नरम तेवर और सकारात्मक बयान भारत-अमेरिका संबंधों में सुधार के संकेत हैं। इस बयान से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की उम्मीद भी बढ़ी है।
#भारतअमेरिका #ट्रंप #पीएममोदी #TradeTalk #Diplomacy