सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जुलाई 2025 में अपनी बेबी गर्ल के माता-पिता बने थे। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी पहली झलक का इंतजार कर रहे थे। अब सोशल मीडिया पर कपल की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा अपनी नन्ही परी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है और फैन्स के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

वायरल फोटो को देखकर कई लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। कुछ का कहना है कि यह कपल का फेस रिवील है, जबकि कई इसे एआई जेनरेटेड पिक्चर बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक सिद्धार्थ और कियारा की ओर से इस फोटो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फैंस इस तस्वीर पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि “बेबी बिल्कुल पापा पर गई है,” तो किसी ने कहा कि “यह फोटो असली नहीं लग रही।” यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार किड की तस्वीर सोशल मीडिया पर बिना कन्फर्मेशन के वायरल हुई हो।

बताते चलें कि जुलाई में सिद्धार्थ और कियारा ने बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। उस वक्त से ही उनकी नन्ही परी को देखने के लिए फैन्स बेताब थे। अब इस तस्वीर ने एक बार फिर उनकी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

#सिद्धार्थमल्होत्रा #कियाराआडवाणी #बेबिगर्ल #बॉलीवुड #BabyViralPhoto