सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : भारतीय क्रिकेट के स्टार मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही में GQ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी चोट और उससे जुड़े दर्द के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दो साल पहले 2023 में इंग्लैंड में कराई गई स्पाइन सर्जरी के बाद उनका एक पैर पूरी तरह से पैरालाइज हो गया था।

अय्यर ने कहा, “कोई नहीं समझ सकता कि मैं किस दर्द से गुजरा। यह स्पाइन इंजरी के कारण हुआ। नस टूट गई थी और दर्द मेरे पैर के अंगूठे तक पहुँच रहा था। यह बहुत डरावना और भयानक था।” इस चोट के कारण अय्यर IPL 2023 सीजन में भी नहीं खेल पाए थे और उन्हें BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म करना पड़ा। हालांकि, इस साल उन्हें फिर से कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर ने नवंबर 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में टी-20 डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 70 वनडे मैचों में 2845 रन, 51 टी20 मैचों में 1104 रन, और 14 टेस्ट मैचों में 811 रन बनाए हैं।

हाल ही में अय्यर को इंडिया-ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जो 16 से 19 सितंबर और 23 से 26 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट खेलेगी। दोनों मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे।

एशिया कप के लिए अय्यर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया, लेकिन उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में खत्म हुए दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

#श्रेयसअय्यर #क्रिकेट #स्पाइनसर्जरी #पैरालाइज #IndiaA #BCCI