सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : भोपाल के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन हिन्दी महोत्सव तूर्यनाद’25 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और वर्ष 2047 तक भारत पूर्णतः विकसित होकर दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर युवा अपने भीतर अनंत शक्तियों का भंडार रखता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। शिवराज ने कहा कि वे छात्रों से मामा के रूप में जुड़ते हैं और युवाओं के उत्साह से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है।


भाषा और संस्कृति पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी पहचान और गर्व का विषय है। अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिन्दी में बोलना भारत की प्रतिष्ठा को और बढ़ाता है। उन्होंने परंपराओं और संस्कारों को बनाए रखने की अपील की और कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए।

राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए शिवराज ने बताया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सटीक कार्रवाई कर रहा है और अर्थव्यवस्था में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशी उत्पादों का उपयोग करें, आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनें और देश के विकास में योगदान दें।

#शिवराजसिंहचौहान #भारत2047 #नंबर1भारत #आत्मनिर्भरभारत #हिन्दीगौरव