सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल जिले के प्रभारी एवं सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम,उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कलेक्‍टर एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सेवा पखवाड़े के तहत संचालित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, नमो मेराथन, स्‍वच्‍छता अभियान, वृक्षारोपण और स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का वृहद स्‍तर पर आयोजन हो और प्रतिभागियों को शील्‍ड, प्रमाण-पत्र और पुरस्‍कार दिये जाए। इन कार्यक्रमों में ज्‍यादा से ज्‍यादा जनभागीदारी हो।
सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों के संबंध में प्रभारी मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्‍त करने के लिए कलेक्‍टर कौशलेन्‍द्र विक्रम सिंह, अधिकारियों की टीम के साथ मंत्री निवास पर आए थे। उन्‍होंने आगामी 02 अक्‍टूबर तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले एक-एक कार्यक्रम के बार में श्री काश्‍यप से मार्गदर्शन प्राप्‍त किया। कलेक्‍टर के साथ बैठक में नगर निगम आयुक्‍त हरेन्‍द्र नारायण सिंह, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी मनीष शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

#सेवापखवाड़ा #जनप्रतिनिधि #मंत्रीकाश्यप #जनजागरूकता #सामाजिकअभियान