सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली बनाना, पोस्टर मेकिंग एवं फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,
जिसमें छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता और देशभक्ति की भावनाओं का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा रैली भी निकाली गई, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वच्छता के संदेश के नारे गूंजते रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि हमारे राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह देश के प्रति कर्तव्य, सम्मान और जिम्मेदारी को हृदय में पुनः जागृत करने का अवसर हैं।’


‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान हमें एकता, देशभक्ति और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व का संदेश देते हैं। मैं सभी छात्राओं के जोश और रचनात्मकता की सराहना करती हूँ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की अधिकारी मीना बरसे, कंचन चतुर्वेदी, जानह्वी देतानी, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेविकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
#संतहिरदारामकॉलेज #हरघरतिरंगा #स्वच्छताअभियान #भोपालसमाचार #देशभक्ति