सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात भोपाल मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 22 सितम्बर 2025 तक सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल में “सड़क सुरक्षा-एक जागरूक नागरिक की पहचान’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डीसीपी टैफिक जितेन्द्र पवार मुख्य अतिथि, एसीपी विजय कुमार दुबे विशेष अतिथि, मुख्य आरक्षक गिरीश कुमार सारस्वत एवं देवेन्द्र लोधी आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनिल शिवानी ने की।

कार्यशाला का उददेश्य विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स एवं प्राध्यापकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्राध्यापक शरद तिवारी एवं डॉ. एस के कुम्भारे एवं ऑफिस स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीसीपी टैफिक श्री जितेन्द्र पवार से विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने यातायात नियमों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। जिनके समाधान कारक उत्तर दिये गये अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह वितरित किये गए।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रमोद कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, मंच का कुशल संचालन एनसीसी अधिकारी माया बकोरिया के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार राजेन्द्र विजयवर्गीय के द्वारा किया गया।
#सड़कसुरक्षा #जागरूकनागरिक #सुरक्षितड्राइविंग #कार्यशाला #शिक्षा