सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) ने भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान एवं विश्वविद्यालय के स्टार प्लेयर विवेक सागर प्रसाद को एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को विजेता बनाने पर एजीयू स्पोर्ट्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गय। यह आयोजन स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। विवेक को इस अवसर पर एक लाख रुपए की राशि और उपहार भेंट किए गए।


इस गरिमामय अवसर पर आईसेक्ट ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज (एजीयू) की निदेशक एवं आरएनटीयू की प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने विवेक को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसजीएसयू के कुलगुरु विजय सिंह और कुलसचिव सितेश सिन्हा और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि भारत ने इस वर्ष चौथी बार हॉकी एशिया कप 2025 जीतकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। विवेक सागर प्रसाद ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अदिति चतुर्वेदी वत्स ने भारतीय टीम को चौथी बार हॉकी एशिया कप 2025 जीतकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विवेक की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। विवेक जैसी प्रतिभाएं खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए युवाओं को प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम के अंत में विवेक ने आईसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग को देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से ही सफलता संभव है। कठिनाइयों के बावजूद धैर्य और लगन से आगे बढ़ते हुए हर खिलाड़ी अपने देश और संस्था का नाम रोशन कर सकता है।

#आरएनटीयू #विवेकसागरप्रसाद #हॉकीइंडिया #स्पोर्ट्सअवार्ड #AGU