सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2025’ कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे दिन नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण सत्रों का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के फूलों से स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सुविधाओं, एंटी-रैगिंग कानून, करियर अवसरों और इमोशनल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रीजनल टैलेंट एक्विजीशन ग्रुप हेड आशीष सरकार ने बदलते उद्योग जगत की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धी माहौल में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। सही तैयारी और सतत सीखने की प्रवृत्ति से छात्र अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेरक वक्ता विजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि असफलताएँ केवल सीखने और आगे बढ़ने के अवसर होती हैं। सुश्री सायंती अधिकारी ने इमोशनल इंटेलिजेंस फॉर स्टूडेंट्स विषय पर सत्र लेते हुए छात्रों को भावनाओं को समझने और नियंत्रित करने के उपाय बताए। वहीं आशीष सूद ने डिजिटल लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट की अहमियत पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से एक न्यूज़लेटर भी जारी किया गया, जिसमें आगामी इंटर्नशिप, नौकरी के अवसर और उद्योग जगत की जरूरतों से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। साथ ही, कानून विभागाध्यक्ष नाईश जमीर ने एंटी-रैगिंग एवं पॉश कानून की जानकारी दी। चीफ लाइब्रेरियन राकेश खरे और उनकी टीम ने छात्रों को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया क्लब का भ्रमण कराया। अंतिम दिन विश्वविद्यालय की विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से छात्रों को अवगत कराया गया। डॉ. शीतल गुलाटी ने स्टूडेंट वेलफेयर की जानकारी दी, जबकि एनसीसी, एनएसएस, रेडियो युवााज़, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का परिचय संबंधित समन्वयकों ने प्रस्तुत किया। हॉस्टल, मैस, कैंटीन और परिवहन सुविधाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। अंत में विभागीय पंजीकरण, मेंटर दस्तावेजीकरण और फेस स्कैन उपस्थिति की प्रक्रिया पूरी कर छात्रों को उनके विभाग और प्रयोगशालाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतीक निगम एवं उनकी टीम ने किया।
यह तीन दिवसीय आयोजन न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और तकनीकी विशेषताओं से छात्रों को परिचित कराने में सफल रहा, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
#आरटीयू #दीक्षारंभ2025 #नवप्रवेशीछात्र #विश्वविद्यालयकार्यक्रम #शिक्षा