सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वां जन्मदिन मुबारक हो। उनकी मजबूती, लगन और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता प्रेरणा का बेहतरीन स्रोत है।” उन्होंने आगे लिखा कि वह कामना करती हैं कि पीएम मोदी अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य का नेतृत्व करते रहें, जिससे भारत-इटली संबंध और भी मजबूत होंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। पुतिन ने भारत-रूस के रिश्तों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी भविष्य में और भी मजबूत होगी।
इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। दुनियाभर के नेताओं की ओर से आ रही बधाइयों ने पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बना दिया है।
#PMModi #GiorgiaMeloni #Putin #BirthdayWishes #NarendraModi75