सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल /  धारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखी और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “ये नया भारत है, जो परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।” प्रधानमंत्री ने धार की धरती को पराक्रम और प्रेरणा की धरती बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी का स्मरण किया।

सभा में पीएम मोदी ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” महाअभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल पूरे परिवार की भलाई के लिए आवश्यक है और इस अभियान के तहत महिलाओं की बीमारियों की प्रारंभिक जांच पर जोर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की और स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पीएम मित्रा पार्क के मॉडल का अवलोकन करते हुए उन्होंने इसे उद्योग, युवा रोजगार और किसानों के लिए एक बड़ा अवसर बताया। 700 करोड़ रुपये की लागत से अल्ट्रा मॉर्डन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें करीब 60 कंपनियों की एंग्रीमेंट और 20,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “मोदी है तो मुमकिन है” साबित किया है। पीएम मोदी की दूरदर्शिता और करिश्मा से मध्यप्रदेश में विकास और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

#पीएममित्रापार्क #प्रधानमंत्रीमोदी #धार #स्वस्थनारीसशक्तपरिवार #मध्यप्रदेशविकास